सीट शेयरिंग से नाखुश नजर आए मांझी, उम्मीदों पर फिरा पानी, कहा 'पीएम मोदी के साथ अंतिम सांस तक रहूंगा'

Bihar Election 2025 NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीटों की घोषणा के बाद जहां अधिकतर दल इसे सहमति का निर्णय बता रहे हैं वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी इससे असंतुष्ट नजर आए। एनडीए ने उनकी पार्टी को केवल 6 सीट दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें पीएम मोदी तक अंतिम सांस तक रहने की बात लिखी है।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा रविवार को सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप तय कर लिया गया है। इस बंटवारे के तहत सीएम नीतीश कुमार की पार्टी और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ने वाली है। लेकिन वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को महज 6 सीटें मिली है। जहां एक तरफ सभी दलों और नेताओं ने सीट बंटवारे को 'सहमति से लिया गया निर्णय' बताया। वहीं जीतन मांझी इससे असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने सीट बंटवारे के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर किया और पीएम मोदी के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया, लेकिन सीट बंटवारे पर अपनी असंतुष्टि भी जताई।

Bihar Election 2025

NDA सीट शेयरिंग से नाखुश नजर आए मांझी (Photo - PTI)

जानकारी के लिए बता दें कि JDU को 101 सीट, भाजपा को 101 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग पासवान की पार्टी) 29 सीट, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीट और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 6 सीट मिली हैं। बता दें कि जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 15 सीटों की मांग की थी, लेकिन सीट बंटवारे में उन्हें केवल 6 सीटें मिली हैं।

End of Feed