Cyber Crime: बिहार में पैर पसार रहा साइबर अपराध, 9 महीने में हेल्पलाइन नंबर पर आए 6.50 लाख कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 02:31 PM IST

बिहार में साइबर अपराधों में इजाफा देखने को मिला है, बीते 9 महीनों में हेल्पलाइन नंबर पर 6.50 लाख के करीब शिकायतों के कॉल आ चुके हैं। सबसे ज्यादा आरोपी नालंदा में देखने को मिले हैं।

Cyber Crime: बिहार में साइबर अपराधियों का दायरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस भी इसे लेकर अब सक्रिय है, जिसका प्रभाव भी दिखने लगा है। राज्य में 44 साइबर थाने खोले गए हैं, जिसके बाद साइबर अपराधों की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है। आमतौर पर प्रदेश के सभी जिलों से साइबर अपराध के मामले सामने आते हैं, लेकिन नालंदा और नवादा में इन अपराधियों की जड़ें अधिक गहरी होती जा रही हैं।

cyber crime

बिहार में बढ़े साइबर क्राइम के मामले (फोटो साभार - istock)

नालंदा में मिले सबसे अधिक आरोपी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बिहार में साइबर अपराध के आरोप में 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सबसे अधिक 50 लोग नालंदा जिले से गिरफ्तार हुए हैं, वहीं 26 लोग नवादा जिले से गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जाता है कि आर्थिक अपराध इकाई के नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्प लाइन नंबर पर फरवरी से अब तक 6.48 लाख से अधिक शिकायत आ चुकी है। जबकि इसकी मदद से 1543 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

End of Feed