Bihar Crime news: देर रात फायरिंग से दहला वैशाली जिला, गैंगवार में मारा गया कुख्यात मोहम्मद यूसुफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 08:31 AM IST

Bihar Crime news: वै​शाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के आर एन कॉलेज के समीप चार की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने हनी राजा को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार हनी राजा को सात गोलियां मारी गई है। साथ ही बदमाशों ने कई राउंड और फायरिंग भी की।

Bihar Crime news: बिहार का वैशाली जिला रविवार रात गैंगवार से दहल गया। देर रात जब फायरिंग होने लगी तो लोगों के बीच दहशत फैल गई। इस गैंगवार में जिले का कुख्यात बदमाश मोहम्मद यूसूफ उर्फ हनी राजा मारा गया।

bihar crime news

वैशाली में गैंगवार (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

मारी सात गोली

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के आर एन कॉलेज के समीप चार की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने हनी राजा को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार हनी राजा को सात गोलियां मारी गई है। साथ ही बदमाशों ने कई राउंड और फायरिंग भी की। ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। ये बदमाश हत्या करके आराम से फरार हो गए।

End of Feed