बिहार को CM नीतीश की सौगात, 1 करोड़ से अधिक लोगों के अकाउंट में 1100 रुपये जमा, राज्य सरकार ने किए 1227 करोड़ ट्रांसफर

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 1.11 करोड़ पेंशनभोगियों के अकाउंट में 1,100 रुपये बढ़ी हुई पेंशन राशि की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों सहित 1.11 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,100 रुपये प्रति माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि यहां आयोजित एक समारोह के दौरान छह विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 1,227 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।

Patna News

बिहार सरकार ने 1.11 करोड़ लोगों के खाते में जमा करवाई बढ़ी हुई 1100 की पेंशन राशि (फोटो- PTI)

कब बढ़ाई गई थी पेंशन राशि

बिहार सरकार ने 24 जून को पेंशन राशि 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दी थी। कुमार ने इस अवसर पर कहा, "बुजुर्ग समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार इस दिशा में प्रयास जारी रखेगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह राशि हर महीने की 10 तारीख को वितरित की जाए।"

End of Feed