बिहार : मुख्य सचिव ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा, बोले-चुनाव में कहीं पर भी न हो पोल का बहिष्कार

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इस बार चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित करें। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कम दिन बचे हैं, लिहाजा सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने जिलों में वाहनों की चेकिंग अलग-अलग वक्त पर शुरू करने के साथ-साथ बॉर्डर चेकपोस्ट को भी क्रियाशील करने का निर्देश दिया।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। गुरुवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में दोनों प्रमंडलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट ली गई। इसमें मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य और आदर्श आचार संहिता के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई।

bihar polls 2025

बिहार में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव। -फाइल फोटो

'चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित करें'

इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इस बार चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित करें। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कम दिन बचे हैं, लिहाजा सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने जिलों में वाहनों की चेकिंग अलग-अलग वक्त पर शुरू करने के साथ-साथ बॉर्डर चेकपोस्ट को भी क्रियाशील करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि आर्म्स होल्डर के घर पर जाकर सत्यापन कराएं।

End of Feed