नीतीश कैबिनेट ने 125 यूनिट प्रति माह फ्री बिजली देने के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, अब नहीं भरना पड़ेगा बिल!

Bihar Elections 2025: नीतीश कुमार कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली वाली योजना पर मुहर लगा दी है। अब 125 यूनिट तक बिजली के लिए किसी को कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जो सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री करने का निर्णय लिया है।

Bihar Elections 2025: नीतीश कुमार कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली वाली योजना पर मुहर लगा दी है। अब 125 यूनिट तक बिजली के लिए किसी को कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने ऊर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो साभार: @NitishKumar)

क्या है पूरा मामला?

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए बिहार राज्य पावर होल्डिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बिजली खपत पर 3,797 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करेगी। बिहार सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

End of Feed