Bihar Cabinet Decisions : बिहार कैबिनेट के 13 बड़े सौगात, नालंदा में इंडस्ट्री, सहरसा-अरवल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स; गया-बैंकॉक फ्लाइट को हरी झंडी

Bihar Cabinet Decisions : बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में 13 अहम फैसलों पर मुहर लगी है। जिनमें नालंदा को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन हेतु 960 एमटीपीडी क्षमता का पर ब्राइडल राइस उत्पादन इकाई की स्थापना करने के लिए 88 करोड़ 18 लख रुपए के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति मिली है।

Bihar Cabinet Decisions : पटना में बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 13 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक में उद्योग, जल संसाधन, गृह, पंचायती राज, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा, खेल और सिविल एविएशन समेत कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने नालंदा जिले में 960 एमटीपीडी क्षमता वाली परबॉयल्ड राइस उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए मेसर्स पटेल एग्रोप्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस की मंजूरी दी। इसके अलावा कैमूर जिले में मेसर्स ईएमएसईडी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को भी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के तहत स्वीकृति प्रदान की गई।

CM Samrat

सीएम सम्राट चौधरी

जल संसाधन विभाग के तहत गया जिले के डोभी प्रखंड में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 428.083 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों को मंजूरी मिली। वहीं पंचायती राज विभाग को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए हेल्थ सेक्टर ग्रांट मद में 747.97 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि स्वीकृत की गई।

End of Feed