Bihar Cabinet 2025 1st Time Minister List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को प्रचंड बहुमत मिला और गठबंधन ने पहली बार 202 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। आज यानी गुरुवार 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ कई अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसमें JDU के साथ ही BJP, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जीतन राम मांझी की हम पार्टी के नेता भी शामिल हैं। यहां हम उन नेताओं की जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं।
बिहार में पहली बार मंत्री बने ये चेहरे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत दर्ज करने बाद NDA के घटक दलों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिन नेताओं या उम्मीदवारों पर जनता ने अपना भरोसा जताया और उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा उनकी भी खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी। अब बारी मंत्री पद मिलने की थी। कुछ ऐसे नेता भी हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। यहां जानें नीतीश मंत्रीमंडल में शामिल पहली बार मंत्री बने नेताओं की लिस्ट -
| S. No. | नाम | पार्टी |
| 1. | श्रेयसी सिंह | भाजपा |
| 2. | दीपक प्रकाश | आरएलएम |
| 3. | लखेंद्र कुमार रौशन | भाजपा |
| 4. | रमा निषाद | भाजपा |
| 5. | संजय सिंह टाइगर | भाजपा |
| 6. | संजय कुमार सिंह | LJP (R) |
| 7. | अरुण शंकर प्रसाद | भाजपा |
| 8. | रामकृपाल यादव | भाजपा |
| 9. | संजय कुमार | LJP (R) |
| 10. | संतोष सुमन | हम |
| 11. | प्रमोद कुमार | एमएलसी |
मंत्रियों को जैसे-जैसे मंत्रालय बांटे जाएंगे, उनके संबंध में भी हम आप तक जानकारी पहुंचाते रहेंगे।
