कांग्रेस ने 17 मौजूद विधायकों के टिकट किए तय! तारिक अनवर नाराज, खरगे को लिख सकते हैं पत्र: सूत्र

Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने सभी 17 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा टिकट देने का फैसला किया है। दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ कि किसी भी वर्तमान विधायक का टिकट नहीं कटेगा और सभी 17 सीटिंग सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए गए हैं।

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी 17 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस अपने किसी भी वर्तमान विधायक का टिकट नहीं काटेगी। पार्टी ने 17 सीटिंग सीटों पर प्रत्याशियों को फाइनल कर दिया है।

Tariq Anwar

कटिहार सांसद तारिक अनवर (फोटो साभार: @itariqanwar)

सूत्रों के अनुसार, शेष सीटों पर फैसला महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे के बाद ही लिया जाएगा। यह प्रक्रिया नवरात्रि के बाद पूरी होने की संभावना है। कांग्रेस का यह कदम मौजूदा विधायकों के प्रति विश्वास जताने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed