Bihpur Assembly Election 2025: क्या है बिहपुर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण, यहां देखें मतदान की तारीख और उम्मीदवारों की लिस्ट

Bihpur Assembly Election 2025: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासत तेज हो गई है। प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। 243 सीटों में बिहपुर विधानसभा सीट भी बहुत अहम मानी जाती है। इस सीट की स्थापना 1951 में हुई थी। बिहपुर सीट पर भाजपा के साथ किन पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरते हैं। आइए अब आपको बिहपुर विधानसभा सीट पर मतदान की तिथि और उम्मीदवारों के जानकारी दें।

Bihpur Assembly Election 2025: बिहपुर, भागलपुर जिले का एक प्रखंड है। यह जिले के महत्वपूर्ण सामुदायिक विकास खंडों में से एक है। क्योंकि इस क्षेत्र को इसकी भौगोलिक स्थिति खास बनाती है, क्योंकि यहां गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक जैसी नदियां बहती है। रोजगार के लिए यह क्षेत्र मुख्य तौर पर कृषि पर निर्भर करता है। आइए अब आपको बिहपुर विधानसभा सीट के साथ मुख्य उम्मीदवारों और चुनावी समीकरण के बारे में विस्तार से बताएं।

Bihpur Assembly Election 2025.

बिहपुर विधानसभा सीट पर कब होंगे चुनाव

कब बनी बिहपुर विधानसभा सीट

बिहपुर विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में की गई थी और 1952 में पहले विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के रघुनंदन प्रसाद झा जीत हासिल कर पहले विधायक बनें। 1952 से 2020 तक यहां 17 बार चुनाव का आयोजन हुआ है, जिसमें सबसे अधिक बार कांग्रेस (4) और राष्ट्रीय जनता दल (4) ने जीत हासिल की। कम्युनिस्ट पार्टी ने 3 बार और दो बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। अब बिहपुर विधानसभा सीट पर 18वें विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। देखना यह होगा कि क्या इस बार भी बीजेपी बाजी मारती है या फिर कांग्रेस और आरजेडी में से कोई जीत का झंडा फराएगी।

End of Feed