Barhara Assembly Election 2025: बड़हरा सीट पर चुनावी मैदान में रामबाबू पासवान और राघवेंद्र प्रताव सिंह आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी? यहां देखें बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट

Barhara Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 243 सीटों पर दो चरणों में होने हैं। इसमें बड़हरा सीट भी शामिल है। यहां पहले चरण में चुनाव होंगे, जिसमें जनता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने आएगी। आइए अब आपको बताएं इस सीट पर चुनाव किस तारीख को होंगे और उम्मीदवार कौन हैं।

Barhara Assembly Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीट पर दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। इन सीटों में शामिल बड़हरा एक सामुदायिक विकास खंड है। यह गंगा नदी के तट पर स्थित है। यही कारण है कि मानसून के दौरान यह सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित हिस्सा है। लेकिन गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहां कृषि अधिक होती है। यहां रहने वाले अधिकांश लोगों की मुख्य आजीविका कृषि है। यह सीट पर स्वतंत्रता सेनानी अंबिका शरण सिंह के परिवार का दबदबा रहा है।

Barhara Seat

बड़हरा सीट पर रामबाबू पासवान और राघवेंद्र प्रताव सिंह आमने-सामने

बड़हरा विधानसभा सीट कब बनी थी?

बड़हरा विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में हुई थी। 1952 में यहां चुनाव हुआ। यहां स्वतंत्रता सेनानी अंबिका शरण सिंह के परिवार का दबदबा रहा है। वह दो बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव में उतरी और दो बार जीत कर मंत्री बनी। बता दें कि बड़हरा विधानसभा सीट जब आरा मुफस्सिल विधानसभा का हिस्सा हुआ करती थी, तब अंबिका शरण सिंह 3 बार विधायक बनी। उनके निधन के बाद राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 5 बार जीत हासिल की। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। वह 2 बार RJD, 2 बार जनता दल और एक बार जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की।

End of Feed