Saran News: सवारियों से भरी ऑटो को बेकाबू स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और 6 घायल

सारण जिले के एकमा नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसे में एक महिला और 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। छपरा-सीवान एनएच 531 पर एक रेल ओवर ब्रिज के पास एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

Saran Accident News: छपरा-सीवान एनएच-531 पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में पहचान एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा गांव की निवासी 45 वर्षीय धुईली देवी और रसूलपुर थाना के चांड़वा गांव के निवासी 70 वर्षीय रंगलाल महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद स्कार्पियो और ऑटो को जब्त कर लिया है।

Accident

फाइल फोटो

हादसे में घायल हुए गंंभीर लोग

यह हादसा एकमा नगर थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान एनएच 531 पर एक रेल ओवर ब्रिज के पास हुई। बुधवार को यात्रियों से भरी एक ऑटो को अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान धुईली देवी और रंगलाल महतो की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आरती देवी, सांवलिया महतो, अमरजीत महतो, राजू महतो और टेम्पू चालक मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मृतका की पुत्री संगीता कुमारी ने न्याय की मांग की है।

End of Feed