Hajipur news: सदर अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, सिजेरियन डिलीवरी के समय पेट में छोड़ा स्पंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 04:17 PM IST

Sponge Left In Stomach During Cesarean Delivery: हाजीपुर के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक महिला के पेट में स्पंज छोड़ दिया। हालांकि,पेट में दर्द होने पर उसने कई जगह इलाज के लिए दिखाया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पेट में स्पंज होने का खुलासा हुआ।

Cesarean Delivery: बिहार में हाजीपुर के सदर अस्पाल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक महिला के पेट में स्पंज छोड़ दिया। हालांकि, इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला को पेट में दर्द होने लगा। एक निजी अस्पताल में डॉक्टर से सलाह लेने पर महिला को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। अल्ट्रासाउंड कराने पर महिला के पेट में स्पंज पाया गया।

Hajipur news: सदर अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, सिजेरियन डिलीवरी के समय पेट में छोड़ा स्पंज

Hajipur news: सदर अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, सिजेरियन डिलीवरी के समय पेट में छोड़ा स्पंज (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

पेट दर्द होने पर करवाया कई जगह इलाज

दरअसल, सुलेखा कुमारी पति धर्मेंद्र कुमार लालगंज प्रखंड के चिमनीपुर गांव की निवासी है। सुलेखा ने बीते 14 जुलाई को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस दौरान उसे ऑपरेशन करके बच्चा हुआ। ऑपरेशन के बाद वह घर चली गई, लेकिन कुछ दिन बाद पेट में दर्द होने लगा। पेट दर्द का कई जगह इलाज करवाया, लेकिन कहीं भी उसे आराम नहीं मिला। बाद में उसने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से दिखाया तो डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी।

End of Feed