Bhojpur Encounter: चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़; दो को लगी गोली

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। भोजपुर जिले के बिहिया में हुए इस एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली लगी है और एक बदमाश को हिरासत में ले लिया गया है।

Encounter In Chandan Mishra Murder Case: पटना का चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड, जिसे पारस हॉस्पिटल में अंजाम दिया गया था, उसे लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाइयां सामने आ रही हैं। एक के बाद एक कई गिरफ्तारियों के बाद सोमवार सुबह भोजपुर जिले के बिहिया इलाके में इस वारदात में शामिल कुछ आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।

chandan mishra murder case encounter

चंदन मिश्रा हत्या कांड में शामिल आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़

दो आरोपी घायल

मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधियों को गोली लगी है, जिनकी पहचान बलवंत कुमार सिंह और रविरंजन कुमार सिंह के तौर पर हुई है, जबकि तीसरे आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये दोनों अन्य अपराधियों के साथ 17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में शामिल थे। इनके पास से पुलिस को कुछ हथियार भी मिले हैं।

End of Feed