अब टिकट के लिए लगने वाली कतार होगी खत्म, बिहार के सभी स्टेशनों पर लगेगी टिकट वेंडिंग मशीन, यात्रियों का बचेगा समय

बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे टिकट काउंटर पर लगने वाली कतार में भी कमी आएगी और लोगों की समय भी बचेगा। बता गें कि जिन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां एक से तीन एटीवीएम स्थापित की जा रही हैं।

बिहार में रेलवे स्टेशनों पर अक्सर टिकट के लिए लंबी कतार लगी रहती है। इस कतार को कम करने के लिए और यात्रियों का समय बचाने के लिए सरकार ने एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत सभी 779 रेलवे स्टेशनों और 23 जंक्शनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जाएगी। बताया जा रहा है की सभी रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम लगाने की डेडलाइन मार्च 2026 तक रखी गई है। इस अवधि के दौरान मशीन लगाने का कार्य पूरी किया जाएगा।

Tiket Wnding Machine

बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर लगेगी टिकट वेंडिंग मशीन (फोटो - Canva)

राज्य 44 प्रतिशत स्टेशनों पर है ATVM

बता दें कि वर्तमान में, राज्य के 44% स्टेशनों पर पहले ही एटीवीएम स्थापित की जा चुकी हैं। योजना के तहत सबसे पहले उन रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जा रही हैं, जहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। इन व्यस्त रेलवे स्टेशनों के बाद अन्य स्टेशनों पर मशीन स्थापित की जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम की स्थापना से यात्रियों को टिकट खरीदने में सुविधा मिलेगी और उनका समय की बचेगा। टिकट काउंटर भी भीड़ कम होगी।

End of Feed