नीतीश ने तेज की विपक्षी एकता की कवायद, अब पटना में जुटेंगे BJP विरोधी दल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 29, 2023, 11:07 AM IST

नीतीश कुमार पिछले साल अगस्त में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद से विपक्षी एकता की वकालत कर रहे हैं।

Opposition Meet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की कवायद और तेज कर दी है। नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की रविवार को पटना में हुई बैठक से संकेत मिले हैं कि भाजपा विरोधी दलों की बहुप्रतीक्षित बैठक यहां 12 जून को हो सकती है। हालांकि जदयू के किसी भी वरिष्ठ पदाधिकारी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन बैठक में मौजूद कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री ने किया है।

End of Feed