बिहार दौरे पर पटना पहुंचे अमित शाह; रोहतास और बेगूसराय में BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं संग करेंगे चुनावी मंथन

Bihar Elections 2025: गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सबसे पहले डिहरी जाएंगे, जहां सुबह ग्यारह बजे मगध और शाहाबाद के दस जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ उस इलाके के सांसद, विधायक और विधानपरिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बेगूसराय में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ करेंगे बैठक।

Bihar Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम बिहार के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरे के दौरान वे राज्य के दो महत्वपूर्ण जिले रोहतास और बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा बिहार की राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए। इस दौर एके दौरान अमित शाह विशेष रूप से चुनाव की तैयारी, उम्मीदवार चयन और संगठन की मजबूती पर मंथन करेंगे।

Amit Shah Bihar Visit

दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे अमित शाह

डिहरी और बेगूसराय में बैठक करेंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सबसे पहले डिहरी जाएंगे, जहां सुबह ग्यारह बजे मगध और शाहाबाद के दस जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ उस इलाके के सांसद, विधायक और विधानपरिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। अमित शाह की ये बैठक डेहरी में स्व. ललन सिंह स्टेडियम में होगी। जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को संबोधित करेंगे और उनमें बिहार विधानसभा के मद्देनज़र जोश भरेंगे।

End of Feed