Bihar Weather: मानसून के इंतजार में बिहार बना भट्ठी, गर्मी-उमस से हाल बेहाल, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम बिहार, 9 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में गर्मी कहर बरसा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ उमस भी बढ़ी हुई है। बारिश होने तक राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार तेज धूप की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश की राह ताकते लोगों को भीषण गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। इसका असर रविवार से ही देखने को मिलने लगा था। रविवार को कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

heatwave

बिहार में गर्मी के साथ बढ़ी उमस

कैसा रहेगा आज का मौसम

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 09 जून को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया में हॉट डे रहने की संभावना है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को महसूस होगी। भीषण गर्मी का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की सुस्ती और प्रदेश में शुष्क पश्चिमी हवाओं का असर है।

End of Feed