Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट, हटे अलर्ट, 3 दिनों तक आंधी-बारिश से मिलेगी राहत

आज का मौसम बिहार, 7 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: लगातार हो रही बारिश के बीच बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेता हुआ दिख रहा है। तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट हटा है। उसके बाद फिर बारिश का दौर लौट सकता है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: देश के अधिकांश हिस्सों की तरह बिहार में भी आज ज्यादातर इलाकों में बारिश का अलर्ट नहीं है। मानसून के एंट्री के पहले बिहार में भरपूर बारिश की गुंजाइश अब भी बची है। पिछले दिनों भी खूब बारिश देखने को मिली है लेकिन फिलहाल राज्य को मौसम से राहत मिली है। सोमवार तक भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है।

bihar weather 7 june

बिहार में हटे बारिश के अलर्ट

कैसा रहा बिहार का मौसम

शुक्रवार को बिहार में अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई थी। पटना, मोतिहारी, भागलपुर, गोपालगंज समेत कई जिलों में झमाझम बारिश भी हुई। इस दौरान सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। ऐसे में संभावना जताई भी है कि अगले तीन से चार दिनों के बाद राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश एक बार फिर हो सकती है। बीते दिन यानी शुक्रवार को बक्सर बिहार का सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।

End of Feed