पूरे बिहार में मॉनसून ने पसारे पैर, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, जुलाई में झमाझम बरसेंगे मेघ

आज का मौसम बिहार, 29 June 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: मॉनसून पूरे बिहार में पहुंच चुका है। इसके बावजूद कई ऐसे जिले हैं जहां पर अच्छी बारिश नहीं हुई है। खासतौर पर दक्षिणी बिहार में बादल लोगों पर मेहरबान नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका जताई है। आज गई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बिहार के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के एक-दो इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। रविवार को भी बिहार के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इनमें अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, बांका, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने को भी कहा है।

End of Feed