बिहार में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश होने के आसार, जानें हफ्तेभर की Weather Update

आज का मौसम बिहार, 22 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कमी के चलते आज का दिन और भी गर्म होने की संभावना है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी के चलते गर्मी बढ़ गई है। मॉनसून भी अपने आखिरी दौर पर चल रहा है। आमतौर पर इस समय मौसम में ठंडक होने की शुरुआत हो जाती है। लेकिन अभी धूप और उमस लोगों को खूब सता रही है। इस साल गर्मी ने 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 21 सितंबर को पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 सितंबर 2008 को पटना में अधिकत तापमान 34 डिग्री था। पिछले सालों की तुलना में इस साल सितंबर माह में काफी गर्मी रही। प्रदेश में आज का दिन और भी गर्म होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि बिहार में फिर से कब बारिश होगी?

बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में आसमान साफ रहेगा। साथ ही मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है। रविवार को प्रदेश में कही भी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। लेकिन मौसम जल्द ही एक बार फिर पलटी मारने वाला है और बारिश की वापसी फिर से हो सकती है। बिहार में 23 से 26 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा में हवा चलेगी। IMD के अनुसार 22 से 25 सितंबर तक बिहार में अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री तक रहन के आसार हैं।

End of Feed