Sharda Sinha Husband: प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित शारदा सिन्हा शारदा सिन्हा के पति का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा 80 साल के थे और दो दिन पहले ही घर में गिर गए थे। जिसके कारण उनके सिर में चोट आई थी और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। रविवार को ब्रज किशोर सिन्हा को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके कारण उनका निधन हो गया।
घर में ही गिर गए थे शारदा सिन्हा के पति
शारदा सिन्हा के पति शिक्षा विभाग में अधिकारी थे और रिजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। जिसके बाद से वो अपने परिवार के साथ ही घर पर रह रहे थे। शारदा सिन्हा के बेटे ने कहा कि घर में ही पिताजी गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें श्री साईं हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन वो बचाए नहीं जा सके।
शारदा सिन्हा को आगे बढ़ाने में ब्रज किशोर सिन्हा का था बड़ा हाथ
शारदा सिन्हा को संगीत के क्षेत्र में बढ़ाने में उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा का बड़ा योगदान माना जाता है। खुद शारदा सिन्हा अपने पति के साथ के लिए उनकी तारीफ कर चुकी हैं। शारदा सिन्हा ने कहा था कि शादी के बाद उनकी सास को उनका गाना पसंद नहीं था। वो काफी नाराज होती थीं, तब उनके पति और ससुर साहब की ओर से सपोर्ट मिला, उन्होंने उनकी सास को मनाया और तब जाकर धीरे-धीरे वो राजी हुईं। जिसके बाद वो पहले ठाकुरबाड़ी से गाने की शुरुआत कीं और फिर बाहर भी जाने लगीं।
