बिहार में बारिश की कमी से सता रही उमस, अब तक 27% कम हुई बरसात, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम बिहार, 21 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून अपने आखिरी दौर में चल रहा है। प्रदेश में अब तक इस मॉनसूनी सीजन में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। लेकिन अभी बिहार में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। बारिश की कमी के चलते उसम और गर्मी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर नदियां उफान पर हैं। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आइए जानते हैं कि बिहार में आज कैसा मौसम रहने वाला है?

आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है। ऐसा ही मौसम रविवार को भी रहने वाला है। 22 सितंबर को प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कमी के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे उमस लोगों को परेशान करेगी। 26 सितंबर तक बिहार में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

End of Feed