Bihar: कर्ज से परेशान होकर जिदंगी से हारा शख्स, परिवार संग जहर खाया जहर, 2 लोगों की मौत

बिहार के बांका जिले में एक शख्स ने कर्ज से परेशान होकर परिवार संग जहर खा लिया। जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई और तीन बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर कर्ज से परेशान एक शख्स ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई, जबकि बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि जहर खाने के बाद एक बेटा चिल्लाने लगा। इसके बाद इसकी सूचना गांव के लोगों को हुई। रात में आनन-फानन में सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी को भागलपुर रेफर कर दिया गया।

dead

जहर खाने से दंपत्ति की मौत (सांकेतिक फोटो)

पैसे लौटाने के दबाव से उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक, यह मामला बलुआ गांव की है, जहां पति-पत्नी ने खुद और अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया। इस घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि बलुआ गांव निवासी कन्हैया महतो ने कई लोगों से कर्ज लिया था और कर्ज देने वाले लोग उस पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान कन्हैया ने शुक्रवार की देर रात यह खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपनी पत्नी सहित खुद भी जहर खा लिया और फिर अपने तीन बच्चों को भी खिला द‍िया।

End of Feed