Patna Bus Fire: यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Patna Bus Caught Fire: पटना के महात्मा गांधी सेतु पर पिलर नंबर 14 के पास एक बस में अचानक आग लग गई। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद पुल पर गाड़ियों का जाम लग गया।

Patna Bus Accident: पटना के महात्मा गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बस जलकर पूरी खाक हो गई थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

हादसे के बाद पुल पर लगा जाम

यह घटना महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 14 के पास की है। जानकारी के मुताबिक यह CNG बस थी जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। यह बस हाजीपुर से पटना आ रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। बस में सवार यात्री शीशा तोड़कर बाहर आए। इस घटना के बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे पुल पर जाम लग गया।

End of Feed