Bihar News: बिहार में मतदाता सूची के लिए 86.32 प्रतिशत गणना प्रपत्र जमा, 10 दिन बाकी

बिहार में चल रहे विशेष पुनरीक्षण (SIR) में भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि में 10 दिन और शेष हैं। बिहार के 7,89,69,844 मतदाताओं में से 6,81,67,861 या 86.32 प्रतिशत ईएफ एकत्र किए जा चुके हैं।

Bihar Voter List: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। राज्य में अब तक 86.32 प्रतिशत गणना प्रपत्र एकत्र किए गए हैं। 10 दिन और शेष हैं। बीएलओ द्वारा व्यक्तिगत रूप से बचे मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।

Bihar SIR

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है (फाइल फोटो: PTI)

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में शेष मतदाताओं के भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्र करने के लिए लगभग 1 लाख बीएलओ द्वारा घरों का दौरा जल्द ही शुरू होगा। बीएलओ उन घरों का भी फिर से दौरा करेंगे जहां मतदाता पिछले दौरों में अस्थायी रूप से अनुपस्थित रहे थे।

End of Feed