अब नवादा में हुई फायरिंग; छह बाइक सवारों ने दुकान में घुसकर चलाई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में छह हथियारबंद अपराधियों ने एक इलेक्ट्रिक दुकानदार और उनके भाई पर लूट की नीयत से हमला कर दिया। गोलीबारी में दोनों बाल-बाल बचे। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Nawada Firing: बिहार और आपराधिक घटनाएं दिनबदिन पर्याय बनते जा रहे हैं। एक ताजा मामला नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र से आया है। यहां दरबारी चौक स्थित दरबारी भवन में रविवार को एक सनसनीखेज घटना घटी, जहां छह हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यवसायी और उनके भाई पर फायर किया। इस हमले में दोनों भाई बाल-बाल बच गए। यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

क्या हुआ घटनास्थल पर

पीड़ित नीरज प्रकाश ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह युवक दुकान में स्विच लेने के बहाने दाखिल हुए। संदेहास्पद व्यवहार के कारण जब दुकान बंद करने की बात कही गई, तो विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में दो युवकों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी लेकिन हाथापाई में वह मामूली रूप से घायल हो गए। दुकानदार ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाकी युवक पिस्टल तानकर उसे छुड़ा कर फरार हो गए।

End of Feed