Bihar heatwave Attack : बिहार में लू लेकर आई मौत का फरमान! 57 लोगों की गई जान; अस्पतालों में मरीजों का लगा ढेर

Bihar heatwave Attack : बिहार में नौतपा के बीच गुरुवार को लू की चपेट में आने से करीब 57 लोगों की जान जाने की खबर है। केवल औरंगाबाद में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राज्य के अलग-अगल हिस्सों में 250 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, कुछ मौतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। आइये जानते हैं पूरे राज्य में क्या हालात हैं?

Bihar heatwave Attack : बिहार में नौतपा के बीच भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने के बीच लू के कारण 57 लोगों की मौत होने की खबर है। औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लू से केवल औरंगाबाद में 12 लोगों की मौत हुई है और 35 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। गुरुवार की देर रात राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ( Bihar State Disaster Management) ने 8 मौतों की संख्या की पुष्टि करते हुए यह स्पष्ट किया कि मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं लगाया जा सका है क्योंकि अधिकतर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अन्य मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। बिहार के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने के साथ गुरुवार को सबसे अधिक तापमान बक्सर में 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Bihar heatwave Attack

बिहार में लू से मौतें

End of Feed