Indian Railway:एक्सप्रेस में बदलीं पटना-जयनगर समेत 5 ट्रेनें, दो का रूट बदला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:07 AM IST

Rail News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एक अक्टूबर से कई ट्रेनों में अहम बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत पटना से जयनगर जाने वाली पैसेंजर समेत पांच ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन में बदला गया है। इसके अतिरिक्त दो जोड़ी ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस से सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

Patna Rail News: पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ ही पटना-जयनगर पैसेंजर ट्रेन समेत पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का एक्सप्रेस ट्रेन में बदलाव किया गया है। इसके अतिरिक्त एक जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों का नंबर भी बदला जाना है। दो जोड़ी ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस से सुपरफास्ट में बदलाव किया गया है। दो जोड़ी ट्रेनों का मार्ग विस्तार हो रहा है। जबकि दो को बदले हुए रूट पर चलाया जाना है।

TRAIN CANCEL

एक अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल एवं रूट में किया गया है बदलाव

इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 13227/13228 राजेंद्र नगर टर्मिनल-सहरसा-राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटर सिटी एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी के बदले न्यू बरौनी जंक्शन के रास्ते चलेगी। 13349/13350 पटना-सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का परिचालन वाया गढ़वा लिंक के रास्ते किया जाना है।

End of Feed