जब वो ब्याह कर आई, तब देवर 1 साल का था; 20 साल बाद उसी देवर के साथ भाभी फरार

मुजफ्फरपुर में एक 40 साल की विवाहित महिला अपने 21 वर्षीय देवर के साथ फरार हो गई। महिला दो बच्चों की मां है और घर से नकद व गहने लेकर भागी है। उसका ऑटो चालक पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार में मुजफ्फरपुर के एक छोटे से गांव में एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी ने सबको हैरान कर दिया। इस प्रेम कहानी में जो महिला है, उसकी उम्र 40 साल है और 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी, अब वह दो बड़े बेटों की मां है। प्रेम कहानी में दूसरा कैरेक्टर 21 साल का देवर है, जो भाभी की शादी के समय मात्र 1 साल का था। आज भाभी उसी देवर के प्रेम जाल में फंसकर अपने बसे-बसाए घर को छोड़कर भाग गई।

Man-woman

19 साल छोटे देवर के साथ भागी भाभी (फोटो - AI)

उसके पति गरीबनाथ, ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। गरीबनाथ ने मनियारी थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी घर से नकद रुपये और गहने लेकर चली गई है। महिला अपने से 19 साल छोटे देवर के साथ भागी है, इस बात को लेकर ज्यादातर लोग हैरान हैं।

End of Feed