Patna 3D Painting: थ्रीडी पेंटिंग ने पटना की बढ़ाई खूबसूरती, शहर की दीवारें और सड़कों का किनारा देखकर हो जाएंगे खुश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 04:12 PM IST

Patna News: राजधानी की दीवारें और सड़कें अब बेहद खूबसूरत लगने लगी हैं। कई इलाकों में बेहतरीन पेंटिंग बना दी गई, जिसे लोग देखकर अचंभित हो जा रहे हैं। इन पेंटिंग के साथ लोग सेल्फी भी ले रहे हैं। आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा यह पेंटिंग बनाई जा रही है। पिछले कई महीनों से अलग-अलग इलाकों की दीवारों और सड़कों पर इसका निर्माण किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भगवान बुद्ध, चाणक्य, यक्षिणी, भगवान कृष्ण की लाली समेत कई तरह की पेंटिंग बन रही
  • स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की दीवारों एवं सड़कों पर बनाई जा रही पेंटिंग
  • पटना आर्ट कॉलेज के विद्यार्थी बना रहे कलाकृतियां

Patna 3D Painting on Wall: पटना शहर की दीवारें और सड़कों का किनारा थ्रीडी पेंटिंग सुसज्जित लग रहा है। भगवान बुद्ध, चाणक्य, यक्षिणी, भगवान कृष्ण की लीला समेत अन्य संदेश वाली थ्रीडी पेंटिंग बन रही है। पटना आर्ट कॉलेज के विद्यार्थी इन पेंटिंग को बना रहे हैं। पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़कों एवं दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए पेंटिंग बनवाई जा रही है। फ्लाईओवरों, डिवाइडर और सरकारी भवनों पर भी इनका निर्माण हो रहा है। शहर की 40 जगहों को पेंटिंग बनवाई जा रही है। विदेशी पर्यटकों को थ्रीडी पेंटिंग आकर्षित करेगा।

patna threed painting

पटना में दीवार पर बनाई गई थ्रीडी पेंटिंग

पटना संग्रहालय के चारों ओर दीवारों पर एक सीरीज में आर्यभट्ट, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, यक्षिणी के साथ पुरातन धार्मिक परंपरा को पेंटिंग से दिखाया गया है। भवन के अनुसार थीम का चयन कर इससे जुड़ी पेंटिंग बनाई जा रही है। पटना आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों की मदद के लिए वाराणसी, मुंबई समेत अन्य जगहों के कलाकार आए हुए हैं।

End of Feed