Patna News: 5 घंटे में 2 बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, एक की मौत इतने लड़ रहे जिंदगी की जंग

बिहार के पटना में 5 घंटे के भीतर 2 गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दिया गया। यहां 2 गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 2 लोग हुए घायल हैं।

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां महज 5 घंटे के अंदर 2 गोलीबारी की वारदात सामने आई हैं। पटना में मंगलवार की देर रात 2 गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत, जबकि 2 लोग हुए घायल हैं। वहीं, दूसरी घटना में पंचायत समिति सदस्य को बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर छलनी कर दिया। लगातार हुई हत्या की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।

2 Groups Exchange Many Round Gun Firing in Patna

पंचायत समिति सदस्य को गोलियों से किया छलनी

2 गुट आपस में भिड़ेदरअसल, सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पटनदेवी मोहल्ला स्थित हरी बाबू की गली में मंगलवार की देर रात 2 गुट आपस में भिड़ गए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। वहीं, इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँची और जांच में जुट गई। मृतक व्यक्ति की पहचान शिव नाथ मिस्त्री के रूप में की गई है, जबकि अमन और अतुल नाम के युवक घायल हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो शराब तस्करी में इलाके की बटवारे को लेकर गोलीबारी की बाते सामने आ रही है।

End of Feed