पटना : शहर के चित्रगुप्त नगर थाना में 23 नवंबर को बैटरी कारोबारी आशीष कुमार से रंगदारी मागी गई थी। आरोप है कि 2 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। सबसे बड़ी बात एक विधायक का नाम लेकर रंगदारी की डिमांड की जा रही थी। इस सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, बैटरी कारोबारी के घर पर ड्राइवर विक्की कुमार ने ही यह पूरा प्लान किया था और दो अपने सहयोगियों से मिलकर तीनों अपराधीयो ने जो नंबर से फोन किया था।
विधायक के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने छिनैती किए गए फोन से व्यापारी को कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही थी। फोन औरंगाबाद के एक व्यक्ति से छीना हुआ बताया जा रहा है। एक विधायक का नाम लेकर धमकी दी कि अगर वह रंगदारी नहीं देगा तो उसके बच्चे का अपहरण कर लिया जाएगा । मुन्नाचक इलाके के रहने वाले पीड़ित आशीष श्रीवास्तव ने बढ़ती धमकियों से घबराकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में चार मोबाइल फोन बराबर किए गए हैं, जिसमें एक फोन से कॉल की गई थी। हालांकि, रंगदारी की डिमांड के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने टेक्निकल रूप से इस मामले का उजागर किया है और अपराधियों की गिरफ्तार किया है।
