बिहार चुनाव से पहले एक बार फिर चली 'ट्रांसफर मेल', 18 IPS अफसरों के तबादले, पटना के नए SSP कार्तिकेय शर्मा

बिहार में एक बार फिर बड़े स्तर पर IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। बिहार सरकार ने 6 जिलों के SP बदल दिए हैं। इस सूची में पटना के SSP का भी नाम शामिल है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इसका कारण लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था और साथ में चुनावी मौसम भी है।

IPS Officers Transfer: चुनाव से पहले बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नीतीश सरकार ने राज्य के 18 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है। पटना समेत छह जिलों के SP बदल दिए गए हैं। पटना के SSP अवकाश कुमार को हटाकर कार्तिकेय शर्मा को नया SSP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पटना के तीनों सिटी SP भी बदल दिए गए हैं।

bihar govt transferred 18 ips officers

बिहार में 18 IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार सरकार ने इस बदलाव को शनिवार को लागू किया। 2014 बैच के अधिकारी कार्तिकेय शर्मा, जो पहले पूर्णिया जिले के SP थे, अब पटना के SSP होंगे। वहीं, पूर्व पटना SSP अवकाश कुमार को BMP-1 का कमांडर बना दिया गया है। पटना में हाल में हुए अपराध, खासकर फायरिंग और हत्या की घटनाओं और चुनावी मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

End of Feed