Patna News: नाबालिग गुमशुदगी पर थाना इंचार्ज के बयान से बिहार में गरमाई सियासत, RJD नेता ने पुलिस के कामकाज पर उठाए सवाल

Patna Girl Missing Case: पटना के राम कृष्ण नगर थाना में नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले में थाना प्रभारी के कथित बयान से विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना इंचार्ज ने असंवेदनशील टिप्पणी की, जिससे परिवार आहत हुआ। मामला सामने आने के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बयान को अस्वीकार्य बताते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह मुद्दा विधान परिषद में भी उठा, जहां सुनील सिंह ने सरकार से जवाब मांगा।

Patna Girl Missing Case:पटना के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की गुमशुदगी को लेकर थाना प्रभारी के कथित बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि जब एक पिता अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो थाना इंचार्ज ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Untitled design (94)

बिहार में नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले पर गरमाई सियासत। (फोटो सोर्स: istock/ ANI)

बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा ,“बेटी एक-दो महीने में ऐश-मौज कर वापस आ जाएगी।” इस बयान से पीड़ित परिवार आहत हुआ है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मामला सामने आने के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है।

End of Feed