शहर

'कोचिंग बंद कर दो वरना...', पटना के चर्चित गुरु रहमान को सरेआम गोली मारने की धमकी; CCTV में कैद हुआ वारदात

Dr M Guru Rahman News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गोपाल मार्केट में संचालित ‘अदम्य अदिति गुरुकुल’ के संचालक डॉ. एम. गुरु रहमान को एक अज्ञात युवक ने उनके कार्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। घटना 11 फरवरी 2026 की शाम की है। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए संस्थान बंद करने का दबाव बनाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Image

पटना के प्रसिद्ध शिक्षक डॉ. एम. गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dr M Guru Rahman news: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गोपाल मार्केट में संचालित ‘अदम्य अदिति गुरुकुल’ के संचालक और प्रसिद्ध शिक्षक डॉ. एम. गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार, 11 फरवरी 2026 की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक जबरन कोचिंग संस्थान के कार्यालय में घुस आया और डॉ. गुरु रहमान के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और संस्थान बंद करने का दबाव भी बनाया। इस दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्टाफ और छात्रों में दहशत

कार्यालय में मौजूद स्टाफ और छात्रों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन बाहर निकलने के बाद भी वह धमकियां देता रहा। इस घटना से संस्थान के शिक्षक और छात्र दहशत में हैं।

डॉ. गुरु रहमान ने पीरबहोर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी और संस्थान की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं और छात्रों में भय का वातावरण पैदा करती हैं।

पुलिस ने क्या-क्या कहा?पीरबहोर थाना प्रभारी शहजाद गद्दी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article