पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, ट्रेन में तोड़फोड़ और पथराव; IG सहित कई पुलिसकर्मी घायल

बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा के अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र दूर होने और ट्रेनों के संचालन की देरी से नाराज होकर पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा और पथराव किया। इस हिंसक प्रदर्शन में आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हंगामे के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा और कई के रूट बदलने पड़े। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

Patna News: बिहार पुलिस मध्य निषेध विभाग की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर फूट पड़ा। ट्रेनों के विलंब और परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर छात्रों ने ट्रैक जाम कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ तथा पथराव शुरू हो गया। पथराव में आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल हुए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया, चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और लाठीचार्ज किया।

train

ट्रेन लेट होने की वजह से अभ्यर्थियों का गुस्सा रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर फूट पड़ा।

हंगामे के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहीं और कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। दानापुर के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर आज बिहार पुलिस मध्य निषेध विभाग की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

End of Feed