इसी महीने शुरू होंगे दो और नए मेट्रो स्टेशन, लाखों लोगों को होगा फायदा

पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मलाही पकड़ी और खेमनीचक एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण का काम अंतिम चरण में हैं। इसी महीने इन स्टेशनों तक मेट्रो का संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। भूतनाथ से आगे 2.7 किमी नया सेक्शन जुड़ने पर कुल लंबाई 6.5 किमी हो जाएगी।

पटना देश के मेट्रो रेल मैप से जुड़ने वाला बिहार का पहला शहर है। कुछ ही समय पहले पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) के प्रायोरिटी कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ था। इस कॉरिडोर पर स्थित दो एलिवेटेड स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार मलाही पकड़ी और खेमनीचक दोनों स्टेशनों पर काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी महीने इन दोनों स्टेशनों तक मेट्रो के संचालन का लक्ष्य भी रखा गया है। पटना मेट्रो के विस्तार की दिशा में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम होगा।

Patna Metro PTI

इसी महीने पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में जुड़ेंगे दो स्टेशन

इस रूट पर चल रही मेट्रो

फिलहाल ब्लू लाइन के 3.6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पाटलिपुत्र ISBT (नया बसअड्डा) से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ तक पटना मेट्रो की सेवाएं संचालित हो रही हैं। इस रूट पर हर रोज औसतन 6000 से 10000 यात्री सफर का आनंद ले रहे हैं। अब इसी महीने भूतनाथ से आगे मलाही पकड़ी और खेमनीचक तक लगभग 2.7 किलोमीटर का नया सेक्शन जुड़ जाएगा। इस हिस्से पर मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ ही प्रायोरिटी कॉरिडोर की कुल लंबाई 6.5 किलोमीटर हो जाएगी, जिस पर पटनावासी मेट्रो सेवा का लाभ ले पाएंगे।

End of Feed