शहर

UP में बढ़ी SIR की डेट, अब 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

उत्तर प्रदेश में SIR अभियान के तहत दावे और आपत्तियों की अंतिम तिथि आज यानी 6 फरवरी को समाप्त हो रही थी, जिसे अब 6 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को जारी होगी।

Image

UP में बढ़ाई गई SIR की डेट

उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की जेट बढ़ा दी है। पूरे उत्तर प्रदेश के मतदाता अब 6 मार्च 2026 तक फॉर्म-6, 7 और 8 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ ही करेक्शन कराने या नाम कटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि पहले इसकी अंतिम तारीख आज यानी 6 फरवरी 2026 तय थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि राज्य में 27 अक्टूबर से विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया था, जबकि 4 नवंबर से घर-घर गणना का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद 6 जनवरी को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) रिलीज किया गया था। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची (Final Draft) जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को हुई बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों ने समय-सीमा बढ़ाने की मांग रखी थी। उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने एक महीने का अतिरिक्त समय दिया है। अब 27 मार्च तक सभी दावे और आपत्तियों को निपटा दिया जाएगा।

सीईओ के अनुसार अब तक राज्य में 2 करोड़, 37 लाख नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 86 लाख, 27 हजार मतदाताओं को नोटिस वितरित किए गए हैं। जबकि लगभग 30 लाख, 30 हजार मामलों की सुनवाई भी हो चुकी है। यह कुल मामलों का करीब 9.2 प्रतिशत है।

नाम हटाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए फॉर्म-7 भरा जाता है। सिर्फ पंजीकृत यानी रजिस्टर्ड वोटर ही फॉर्म-7 जमा कर सकता है और उसमें नाम कटवाने का स्पष्ट कारण देना अनिवार्य है। एक साथ बड़ी संख्या में फॉर्म-7 स्वीकार नहीं किए जाएंगे और एक व्यक्ति प्रतिदिन अधिकतम 10 आवेदन ही जमा कर सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें