Patna Encounter: मसौढ़ी मुठभेड़ में घायल बदमाश की मौत; ऐप से बुलाकर लूट रहे थे अपराधी, दो पुलिस अफसर भी घायल

Patna Encounter: पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश मोहम्मद हैदर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अपराधी एक ऐप के बहाने एक युवक का अपहरण कर लूट रहे थे। एनकाउंटर में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।

Patna Encounter: बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ मामले में एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। इस एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुए शातिर अपराधी मोहम्मद हैदर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, अपराधियों की गोली से घायल हुए मसौढ़ी थाना के दो पुलिस पदाधिकारियों का इलाज पटना एम्स (AIIMS) में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक युवक भी मिला है, जिसका अपहरण कर अपराधी लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

patna encounter news

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल

ऐप पर मोबाइल खरीदने के बहाने बुना था जाल

पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ में बरामद युवक ने खुलासा किया कि अपराधियों ने उसे एक शॉपिंग ऐप पर मोबाइल खरीदने के बहाने मसौढ़ी बुलाया था। जब युवक वहां पहुंचा, तो अपराधियों ने उसे बंधक बना लिया और मनीचक गांव के पास एक खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट और लूटपाट करने लगे। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला फिरौती और अपहरण का लग रहा था, जहां युवक की जान को गंभीर खतरा था।

End of Feed