Patna LPG Crisis News: पटना में LPG सिलेंडर कितने में मिल रहा है? बिहार के इन शहरों में जानें दाम

Patna LPG Crisis News in Hindi (पटना एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट के ताजा समाचार ) 11-Match 2026 Updates: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के कई हिस्सों में फिलहाल LPG Crisis के हालात देखने को मिल रहे हैं। बिहार के कई शहरों में लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के बाहर सुबह से लंबी लाइनें लगाए हुए हैं। इस बीच पैनिक बुकिंग की संख्या भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में पटना समेत बिहार के प्रमुख शहरों में आज LPG सिलेंडर की कीमत क्या है, आइए जानते हैं।

Patna LPG Crisis (पटना एलपीजी गैस सिलेंडर किल्लत): मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत के एलपीजी बाजार नजर आने लगा है। देश के कई राज्यों में LPG गैस सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। बिहार में कई जिलों में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई शहरों में सुबह से ही लोग सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की संभावित कमी की आशंका के चलते कई लोग एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बुकिंग भी कर रहे हैं। एक समय पर आसानी से मिल जाने वाली एलपीजी गैस के लिए ब लोगों को कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पटना समेत बिहार के प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है।

Bihar LPG Price

पटना समेत बिहार के प्रमुख शहरों में LPG के दाम (AI Image)

बिहार के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम

शहर का नामLPG सिलेंडर के दाम
पटना1002.5
मुजफ्फरपुर1010
भागलपुर1010.5
गयाजी1010.5
पूर्णिया1013
दरभंगा1010
बेगूसराय992
नालंदा995
समस्तीपुर992.5
किशनगंज1015

बिहार में घरेलू सिलेंडर की पैनिक बुकिंग

जानकारों के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके कारण भारत के एलपीजी गैस संकट की स्थिति बन रही है। जिसे देखते हुए फिलहाल देश में बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस खबर सामने आने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं में भी पैनिक की स्थिति बढ़ गई है। जिसके कारण कई लोग जरूरत से पहले ही सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं, ऐसे में सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसके चलते गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

End of Feed