Patna Fire: पटना के चांदनी मार्केट में भीषण आग, धधक उठा स्टोरेज हाउस; दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

Patna Fire: पटना के चांदनी मार्केट में एक स्टोरेज हाउस में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चांदनी मार्केट बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए जाना जाता है।

Patna Fire: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चांदनी मार्केट (Chandni Market Fire) में भीषण आग लग गई। यह आग एक स्टोरेज हाउस में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना पटना जंक्शन के पास स्थित चांदनी चौक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की बताई जा रही है।

Chandni Market Fire

पटना के कोतवाली थाना अंतर्गत चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग

आग की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। चांदनी मार्केट पटना का बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़ा एक बड़ा बाजार है।

End of Feed