'क्या वहां कोई बम है? यात्री के कहते ही कोलकाता हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी

कोलकाता हवाई अड्डे पर एक यात्री ने बम होने की बात कहकर दहशत फैला दी। चेकिंग के कई घंटे बाद फ्लाइट कोलकाता से पुणे के लिए उड़ान भर सकी।

मुख्य बातें

Bomb Hoax at Kolkata Airport

कोलकाता हवाई अड्डे पर बम की अफवाह

  • कोलकाता हवाई अड्डे पर बम की अफवाह
  • यात्री ने बम की अफवाह फैलाकर पैदा की दहशत
  • कई घंटे विलंब से उड़ी कोलकाता-पुणे फ्लाइट

कोलकाता हवाई अड्डे पर एक यात्री ने बम होने की टिप्पणी की, जिससे वहां दहशत फैल गई, जिसके कारण पुणे जाने वाली उड़ान में कुछ घंटों की देरी हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे उस दौरान हुई जब एक निजी एयरलाइन की कोलकाता से पुणे होते हुए भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान के लिए 'चेक-इन' प्रक्रिया चल रही थी।

End of Feed