Delhi News: दिल्ली में 1 महीने के लिए बढ़ाई गई अर्धसैनिक बलों की तैनाती, खुफिया इनपुट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सुरक्षा हालात और खुफिया जानकारी के आधार पर यह फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के कारण भी यह फैसला लिया गया है। सुरक्षा इंतजामों के तहत, विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई 3 नई जगहों का सुरक्षा ऑडिट भी पूरा कर लिया गया है।

Delhi Protest : दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों की तैनाती एक महीने के लिए बढ़ा दी है। दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20,000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती हुई है। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सुरक्षा हालात और खुफिया जानकारी के आधार पर यह फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के कारण भी यह फैसला लिया गया है। सुरक्षा इंतजामों के तहत, विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई 3 नई जगहों का सुरक्षा ऑडिट भी पूरा कर लिया गया है।

Paramilitary force

दिल्ली में 20,000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती है।

प्रदर्शन से पहले छावनी में तब्दील हुई दिल्ली

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पूरे शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गईं हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।

End of Feed