झारखंड के बोकारो में हाथियों का आतंक; गोपो से कुसुमडीह-कानीडीह तक फैला 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

झारखंड के बोकारो जिले में करीब 30 हाथियों के झुंड की सक्रियता से कई गांवों में दहशत का माहौल है। ये हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में घूम रहे हैं, जिसके कारण प्रशासन को हाई अलर्ट जारी करना पड़ा है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Bokaro Elephant News: झारखंड के बोकारो जिले में करीब 30 हाथियों के एक बड़े झुंड की गतिविधि से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। गोपो, पालू, बड़की पुन्नू और कुसुमडीह-कानीडीह जैसे क्षेत्रों में यह झुंड अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय है, जिसके चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग के अनुसार झुंड में 2 से 3 हथनियां गर्भवती हैं, जिससे हाथियों की गति सामान्य से धीमी हो गई है। इसी कारण संभावना है कि ये हाथी कुछ समय तक इसी इलाके में डेरा डाल सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था और बच्चों के जन्म के समय हाथियों का व्यवहार अधिक संवेदनशील और कभी-कभी आक्रामक भी हो सकता है।

Bokaro Elephant Herd

बोकारो में 30 हाथियों के विशाल झुंड ने बढ़ाई दहशत

किन गावों को दी गई सतर्कता बरतने की विशेष सलाह

महुआटांड़, धवईया, सिमराबेड़ा, दरहाबेड़ा, कुसुमडीह, कानीडीह, गागा, टिकाहारा, फुटकाडीह और कंडेर गांवों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को रात में बाहर न निकलने, हाथियों के पास न जाने और किसी प्रकार का शोर या छेड़छाड़ न करने की सख्त हिदायत दी है। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दो QRT टीमों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

End of Feed