पंचकूला के स्कूल में मासूम बच्ची से बेरहमी, तीसरी कक्षा के छात्र ने पत्थर और गमले से किया हमला

पंचकूला के स्कूल में KG की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा पत्थर और गमले से हमला करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हर माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल इसलिए भेजते हैं, ताकि वे वहां सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें, लेकिन हरियाणा के पंचकूला से सामने आई एक घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पेरेंट्स को चिंता में डाल दिया। यहां सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में KG में पढ़ने वाली एक बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

panchkula school kg girl assault

पंचकूला के स्कूल में KG की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र ने किया हमला (Times Now Navbharat)

छात्रा के बेहोश होने पर भी करता रहा हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ने बच्ची को उसके पिता के बुलाने का बहाना बनाकर स्कूल की पहली मंजिल पर बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि वहां ले जाने के बाद छात्र ने बच्ची पर पत्थरों से हमला किया। इसके बाद उसने गमला उठाकर भी बच्ची को चोट पहुंचाई। आरोप है कि बच्ची के बेहोश होने के बाद भी उस पर हमला किया गया और उसे काफी देर तक घसीटा गया।

End of Feed