पंचकुला: 5 साल की बच्ची को तीसरी क्लास के छात्र ने पीटा, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर केस दर्ज

Panchkula News: पंचकुला में केजी में पढ़ने वाली 5 साल की मासूम के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की है।

Panchkula News: पंचकुला केसेक्टर-20 के सरकारी स्कूल में केजी में पढ़ने वाली 5 साल की मासूम के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पंचकूला की पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। इसी लापरवाही को आधार बनाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

Panchkula

पंचकूला स्कूल में बच्ची से मारपीट (फोटो साभार- TNN)

केजी की बच्ची के साथ तीसरी के छात्र ने की मारपीट

दरअसल, आरोप है कि स्कूल परिसर में ही केजी क्लास की बच्ची के साथ तीसरी कक्षा के एक छात्र ने मारपीट की थी। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि इतने छोटे बच्चों की देखरेख के लिए स्कूल में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था और घटना के समय क्लास में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था।

End of Feed