Panchkula News: कार में आग लगने से 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की जिंदा जलकर मौत, मां को किया था आखिरी फोन

Panchkula Car Fire: पंचकूला में कार में आग लगने से 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से कुछ समय पहले उसने मां को आखिरी फोन किया था।

Panchkula Car Fire: हरियाणा के पंचकूला जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार के भीतर अचानक आग लगने से 36 वर्षीय एक व्यक्ति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचकूला से सटे पीर मुछल्ला निवासी साहिल शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थे। हादसा इतना भयावह था कि कार के अंदर फंसे साहिल को बाहर निकालने के लिए गाड़ी का दरवाजा तक तोड़ना पड़ा, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Panchkula Fire

कार में आग लगने से इंटीरियर डिजाइनर की मौत

मां से हुई बातचीत साबित हुई आखिरी कॉल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने से कुछ ही समय पहले साहिल ने अपनी मां को फोन किया था। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मां के साथ हुई यह सामान्य बातचीत उनके जीवन की आखिरी कॉल साबित होगी। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग भड़कने और साहिल के झुलसने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

End of Feed