सिक्किम में लाचेन-चुंगथांग मार्ग टूटने से 800 से अधिक पर्यटक फंसे, प्रशासन ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

सिक्किम के मंगन जिले में लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क टूट जाने के कारण यह मार्ग आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। इस वजह से लाचेन में 800 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्यटकों को वहीं बने रहने और रात में किसी भी तरह की आवाजाही से बचने के निर्देश दिए हैं।

Sikkim News: सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क के टूट जाने के बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां 800 से अधिक पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि लाचेन-चुंगथांग रोड पर तारुम चू पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगन जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक सलाह जारी कर तारुम चू पुल के पास सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है, जिससे लाचेन में फंसे 800 पर्यटक प्रभावित हुए हैं।

Over 800 Tourists Stranded in Sikkim After Road Collapse (Symbolic Photo)

सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप (प्रतीकात्मक फोटो)

सभी पर्यटकों को निर्देश दिए गए निर्देश

अधिकारियों के अनुसार, लाचेन में मौजूद सभी पर्यटकों को निर्देश दिया गया है कि वे जहां हैं वहीं रहें और रात भर किसी भी प्रकार की आवाजाही से बचें, क्योंकि खराब मौसम की स्थिति और रास्ते में संभावित जोखिम हैं। प्राधिकारियों ने फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए सोमवार को एक निकासी अभियान शुरू करने की योजना बनाई है, बशर्ते मौसम की स्थिति में सुधार हो और डोंगक्या ला मार्ग पर बर्फ को सफलतापूर्वक हटाया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और भारतीय सेना सहित कई एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षित तथा समय पर निकासी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जा रहा है।

End of Feed