इस Expressway पर हमने भी लिया बैरियर लेस टोल प्लाजा का लुत्फ, नितिन गडकरी का प्लान भी जान लें

कितना अच्छा हो अगर सड़क पर फर्राटा मारते हुए टोल प्लाजा पर रुकना ही न पड़े और टोल अपने आप कट जाए? बैरियर फ्री टोल का हमने लुत्फ लिया है। चलिए जानते हैं आप कहां इसका अनुभव ले सकते हैं।

Barrier Free Tolling: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक ऐसे मंत्री हैं, जिनकी लगभग सभी तारीफ करते हैं। उनकी तारीफ करने वालों में छोटा-बड़ा और अमीर-गरीब का फर्क नहीं है। हो भी क्यों नहीं, उनके कार्यकाल के दौरान ही देश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा नक्शा जो बदल गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हो या दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे कई प्रोजेक्ट हैं, जिनको लेकर नितिन गडकरी की जमकर तारीफ होती है। लेकिन इन आधुनिक सड़कों पर फर्राटा मारते हुए जब आप आगे बढ़ते हैं तो बीच में आने वाले टोल प्लाजा रफ्तार पर ब्रेक लगा देते हैं। अब नितिन गडकरी आपकी इस समस्या का भी समाधान लेकर आ गए हैं। इस बारे में उन्होंने Times Drive Auto Summit & Awards 2026 में बताया। यहां हम बताएंगे कि उन्होंने और क्या कुछ कहा। साथ ही अगर आपको भविष्य की इस तकनीक को समझना हो तो आप किस Expressway पर इसे अभी अनुभव कर सकते हैं? हम बताएंगे, क्योंकि हम उसका अनुभव ले चुके हैं -

Barrier free toll plaza ANI

इस साल देश के बहुत से टोल प्लाजा बेरियर मुक्त हो जाएंगे

कल यानी मंगलवार 5 मई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने Times Drive Auto Summit & Awards 2026 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई प्रश्नों के उत्तर दिए। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि नए सिस्टम के तहत आप बिना किसी टोल गेट पर रुके 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा मारते हुए निकल जाएंगे। इस दौरान हाईवे या एक्सप्रेसवे पर लगे कैंमरे से आपकी कार नंबर प्लेट की फोटो ले ली जाएगी और जितनी दूरी आपने तय की होगी, उसके अनुसार टोल कट जाएगा।

End of Feed